CrimeNational

झारखण्ड ओडिशा के बीच नक्सलियों ने रेलवे लाइन विस्फोट से उड़ाई

Share

रांची। झारखंड और ओडिशा की सीमा पर आज सुबह नक्सलियों ने झारखंड के करमपाड़ा और ओडिशा के रेंजेदा स्टेशन के बीच रेलवे लाइन को विस्फोट से उडा दिया। इसमें ट्रैक का बड़ा हिस्सा उड़ गया और इस रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं है। यह घटना ऐसे समय हुई है। जब नक्सल संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ‘शहीद सप्ताह’ मना रहे हैं। इस दौरान सरंडा जंगल में उनकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सम्बन्ध में पहले से ही रेड अलर्ट जारी किया था। धमाका बिमलागढ़ सेक्शन के अंतर्गत हुआ, जो झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला अहम रेल मार्ग है। ट्रैक के कई मीटर हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई ट्रेन इस रूट से नहीं गुजर रही थी, इसलिए जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
यह इलाका घने सरंडा जंगल के बीच आता है, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। करमपाड़ा और रेंजेदा दोनों स्टेशन सीमा पर होने के कारण यह एक संवेदनशील इलाका है। ये रूट न केवल यात्रियों बल्कि मालगाड़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मौके पर ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button