दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एसीएम कैडर का नक्सली राजेश ढेर

दंतेवाड़ा। जिले के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की आसूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल रवाना किया गया था। 3 मार्च को रात्री लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एसीएम कैडर का नक्सली राजेश पुनेम मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके से 1 एसएलआर, 1 इंसास रायफल एवं 1पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने आज गुरूवार को मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद पुरूष नक्सली के शव की पहचान राजेश पुनेम एसीएम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख, निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर के रूप में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की सघन तलाशी करने पर 1 पुरुष सशस्त्र नक्सली का शव सहित 1 नग एसएलआर(स्रुक्र) रायफल ,1 नग इंसास(ढ्ढहृस््रस्) रायफल, 1 नग पिस्टल(क्कढ्ढस्ञ्जह्ररु)मय मैगजीन, 1 नग वॉकी-टॉकी सेट, 1 नग एसएलआर मैगजीन, 6 नग एसएलआर जिंदा राउंड, 1 नग एसएलआर का खाली खोखा, 3 नग इंसास मैगजीन, 5 नग इंसास जिंदा राउंड, 18 नग इंसास मिसफायर राउंड, 3 नग इंसास के खाली खोखे, 5 नग पिस्टल का जिंदा राउंड, 1 नग पिस्टल का खाली खोखा, 1 नग पोच बरामद किया गया है।







