मैनपुर में नक्सली डंप बरामद, आईईडी और विस्फोटक सामग्री जब्त

जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा नक्सली डंप बरामद किया। 65वीं बटालियन CRPF की F कंपनी, गरियाबंद पुलिस और E-30 टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह, रानीभरझोला और आसपास के जंगलों में अभियान चलाया। रानीभरझोला के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध स्थान पर खुदाई के दौरान बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल (BDDS) डॉग स्क्वॉड की मदद से आईईडी बनाने की सामग्री जैसे इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और ट्रिगर मैकेनिज़्म बरामद की गई। साथ ही कुछ मेडिकल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गईं। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को विफल करने में सफलता मिली है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।







