ChhattisgarhCrime

मजिस्ट्रेट को जान से मरने की नक्सली धमकी व 3 करोड़ की मांग

Share

बालोद। बालोद जिले के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को नक्सली बताया है।
इसकी शिकायत गुण्डरदेही थाने में दर्ज कराई गई है। इसमें उनसे 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है। .
शिकायत में बताया है कि 27 मार्च को दोपहर में पोस्टमेन के जरिए लेटर मिला। उसमें लिखा था ओम काली माता नमः, हमें फिरौती चाहिए, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिजन को मार देंगे क्योंकि तुम रिश्वत खाकर गरीबों को बरबाद करते हो। बाबू फाइल को गायब कर गरीबों को परेशान कर रहे हैं। 3 करोड़ रूपये दो नहीं तो मरने के लिए तैयार रहो। हम बस्तर, कांकेर, उड़ीसा झारखंड में रहते हैं। तुम जैसे दुष्टों को मारना और देश को बचाना है। पैसे लेकर फैसला करते हो। हाई कोर्ट के आदेश का उलंघन और पावर का दुरूपयोग कर रहे हो. तुम्हारा शुभ चिंतक, तुम्हारा मौत नक्सली संगठन कांकेर, बस्तर। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button