ChhattisgarhCrime

एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Share

कोण्डागांव। कोंडागांव में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय आज मुख्यधारा में शामिल हो गया। पुलिस अधिक्षक वाॅय अक्षय कुमार के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सदस्य के रूप में सक्रिय था।
आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित थे। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पिसलाय को तत्काल 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आत्मसमर्पित नक्सली पिलसाय कश्यप कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या की वारदात, जियो टावर जलाना और लूट की घटनाएं शामिल रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button