National

कुदरत का कहर! आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

Share

बिहार में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बता दें कि देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होगी। यहां धूलभरी आंधी भी चलेगी। इधर, देश के कुछ राज्यों में गर्मी का असर बरकरार है। राजस्थान, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल यानी 13 मई को उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button