Chhattisgarh

तीन सफाई कर्मियों की मौत पर राष्ट्रीय आयोग की जांच, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

Share

रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है। इस घटना पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने संज्ञान लेते हुए अपने उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल को जांच के लिए रायपुर भेजा है। वे गुरुवार सुबह भाटागांव बीएसयूपी कॉलोनी में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी लेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे, जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। जांच में सुरक्षा मानकों के पालन, जहरीली गैस से बचाव के पर्याप्त इंतजामों की कमी और संभावित लापरवाही जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे राज्य प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button