ChhattisgarhMiscellaneous

बस्तर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा विश्वास और विकास की कड़ी बनी

Share

कोंडागांव। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से मुख्यधारा से लोग जुड़ गए हैं। जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार घाटी के नीचे बसे गांव कुधूर, धरमाबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इन गांवों के निवासियों के लिए पक्की सड़क का निर्माण एक ऐसा सपना था। अब इन इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछ गया है। इससे न केवल आवागमन आसान हुआ है बल्कि ग्रामीणों के मन से अलगाव का डर भी खत्म हुआ है। जहां कभी पगडंडियों पर चलना जोखिम भरा था, आज उन्हीं रास्तों पर बस दौड़ रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा अब केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि विश्वास और विकास की कड़ी बन चुकी है, जो मर्दापाल से शुरू होकर दुर्गम घाटियों के गांवों को जोड़ते हुए जगदलपुर तक पहुंचती है और दशकों से सड़क और बस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत लेकर आई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button