Madhya Pradesh

ड्यूटी पर जा रहा सेना का जवान, रहस्यमय तरीके से लापता

Share

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर निवासी भारतीय सेना के जवान शैलेश कुमार दुबे ड्यूटी पर लौटते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। 14 दिसंबर 2025 को शैलेश पैतृक निवास से मणिपुर यूनिट में रिपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनकी दिल्ली जाने वाली पहली फ्लाइट 15 दिसंबर को सुबह 7 बजे रद्द हो गई, जिसके बाद दूसरी फ्लाइट से सुबह 9 बजे रवाना होने की सूचना मिली। लेकिन यूनिट से पता चला कि उनका सामान तो फ्लाइट के जरिए पहुंच गया, पर वे खुद नहीं पहुंचे। जवान का मोबाइल बंद है और मणिपुर यूनिट में भी रिपोर्टिंग नहीं हो सकी। आखिरी लोकेशन कानपुर के आसपास दर्ज की गई थी, उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार हर संभव प्रयास कर जानकारी जुटा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button