दोस्तों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद में हत्या

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की लाठी-डंडे से हत्या कर दी। शव को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर ही दफना दिया। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
इसका खुलासा आरोपी मिथलेश कुजूर ने घटना के 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और अपना अपराध कबूल किया। आरोपी इस दौरान मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते उसने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च की दरमियानी रात मृतक बृजलाल अपने दोस्त मिथलेश के यहां गया था, जहां उसने साथ शराब पीने का ऑफर दिया। बृजलाल ने नवरात्रि चलते शराब पीने से इंकार कर दिया। इसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें आरोपी का मोबाइल टूट गया। इससे गुस्से में आकर मिथलेश ने बृजलाल पर लाठी-डंडे से वार कर दिया। उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन से शव को बाहर निकाला गया और आगे की जांच शुरू की गई।






