Madhya Pradesh
नगर निगम की सख्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का संपत्तिकर बकाया सूची में शामिल

चालू वित्तीय वर्ष के क्लोजिंग मंथ में संपत्तिकर वसूली को लेकर ग्वालियर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची जारी की है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता स्व. माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल है। उनके नाम पर कटोराताल स्थित संपत्ति का 33.32 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया बताया गया है। इस मामले को नगर निगम परिषद में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे ने भी उठाया था, जिससे सदन में चर्चा और बहस तेज हुई थी। स्व. माधवराव सिंधिया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता थे।







