वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में 6 करोड़ 69 लाख 55065 राजस्व की प्राप्ती

रायपुर। नगर निगम रायपुर को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन याने 31 मार्च को संपत्ति कर के रूप में कुल 6 करोड़ 69 लाख 55065 हजार रूपए राजस्व की प्राप्ती हुई। निगम के सभी 10 जोन में 7083 करदाताओं ने कर अदा किया। अवकाश के बावजूद कल निगम दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहे।
31 मार्च 2026 को नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा वार्डो में नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर सम्बंधित रहवासी नागरिकों के नल विच्छेद की कड़ी कार्रवाई सभी जोनों में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों की अगुवाई और अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा सुबह से शाम तक लगातार जारी रही।
होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर द्वारा नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को आरटीजीएस के माध्यम से वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2026 तक का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया. इसके पश्चात नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा निर्देशानुसार होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर में लगायी गयी सील खोलने की नियमानुसार कार्रवाई की।






