Madhya Pradesh

राज्यसभा चुनाव में एमपी कांग्रेस का दावा अरुण यादव ने जताई एकजुटता

Share

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। संख्या बल के आधार पर एमपी से दो सीटें बीजेपी के खाते और एक सीट कांग्रेस की पक्की मानी जा रही हैं। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। इस कड़ी में पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बुरहानपुर में ईद मिलन समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनकी व्यक्तिगत उम्मीदवारी नहीं है और कांग्रेस से कौन उम्मीदवार होगा, यह निर्णय दिल्ली हाईकमान लेगा। अरुण यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है, कोई मतभेद नहीं है और एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है। उन्होंने हार्स ट्रेडिंग जैसी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का भीतरघात नहीं है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button