ChhattisgarhCrimeRegion

खड़ी ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई, तीन युवकों की मौत

Share

सिमगा। रविवार रात लगभग 7.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक बिलासपुर की ओर से सिमगा आ रहे थे कि गजराज ढाबा के पास खड़े ट्रक से जा टकराए और तीनोंयुवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक बेमेतरा जिले के ग्राम किरितपुर के निवासी थे।
बताया जाता है कि ट्रक क्रमांक सीजी 07 जी एच 3103 बिना किसी संकेत के अंधेरे में खड़ा था। मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक उस ट्रक के पीछे जा घुसे। इस दुर्घटना में तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर से यह जानकारी मिली कि मृतक युवक बेमेतरा जिले के ग्राम किरितपुर के निवासी थे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनो को दे दी गई है और उनका रो-रोककर बुरा हाल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button