Politics

सुभद्रा योजना से मातृशक्ति और मजबूत होगी: लता उसेंडी

Share

रायपुर : भाजपा ओडिसा प्रदेश की सह प्रभारी व वरिष्ठ विधायक लता उसेंडी ने भुवनेश्वर में चुनावी अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सुभद्रा योजना से ओडिसा प्रदेश की मातृशक्ति और मजबूत होंगी।यहाँ प्रदेश में नवीन पटनायक सरकार ने महिलाओं को छला है। जिसके के कारण महिलाओं में काफी आक्रोश है। यही कारण है अब पूरे ओडिसा में बदलाव की बयार है।

विकास से कोसों दूर है ओडिसाः राजेश मूणत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत ने पुरी लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते कहा कि जिस गति से ओड़िसा का विकास होना था वह नहीं हुआ. इसके लिए नवीन सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, जो सपना बीजू जनता दल ने यहां की जनता को दिखाया था वह सपना ही रह गया है। अब सही वक्त आ गया है कि उत्तम ओडिसा के लिये भाजपा को चुना जाए. भाजपा ही प्रदेश को एक मजबूत विकल्प दे सकती है. यहां की जनता पूरे मनोयोग से भाजपा के साथ है.

भाजपा ही बदलेगी तकदीर और तस्वीरः शिवरतन शर्मा
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में चुनाव अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही ओडिसा की तस्वीर बदल सकती हैं। इसलिये भाजपा को लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाएं. शिवरतन शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिसा के विकास के लिये संवेदनशील नहीं रहे हैं। जिसके कारण है यहां विकास पूरी तरह थम गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button