सड़क किनारे बोर्ड से टकराया मोपेड सवार, मौत

बलौदाबाजार-भाटापारा। गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र की है। जहां तेज रफ्तार मोपेड सवार साइन बोर्ड से टकरा गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। तेज रफ्तार हाईवा एक घर में जा घुसा, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पहली घटना गिधपुरी थानस के ग्राम तेलासी की है। जहाँ 56 वर्षीय बीरबल ढीमर अपने मोपेड से जा रहा था। वह तेज रफ्तार में था और सड़क किनारे लगाया गए सावधान लिखे बोर्ड से टकरा गया। जहां रफ्तार धीमी करने का संकेत बोर्ड लगा हुआ था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी घटना कोतवाली थाने के ग्राम झोंका लटुवा में हुई। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी घर में जा घुसा। घर के बाहर रेत और गिट्टी का ढेर लगा हुआ था। घटना के समय घर के लोग अंदर मौजूद थे।







