ChhattisgarhMiscellaneousUncategorized
मानसून बस्तर पहुँचा, बारिश होने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार नौतपा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर पहुंच चुका है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था लेकिन 13 दिन पहले बस्तर पहुंच गया है। पिछले वर्ष 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
