National

Monsoon 2024 : देश में मानसून की हुई एंट्री, केरल में हो रही जमकर बारिश

Share

Monsoon 2024 Update: तपती गर्मी के बीजच राहत भरी खबर मिल रही है। देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है। आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है। बता दें कि राज्य में मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है।

केरल में झमाझम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश हुई है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में यह तिथि 5 जून है।आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button