InternationalLife StyleMiscellaneous
मंकी पॉक्स ने भारत में दी दस्तक, विदेश से आए पुरुष में मिले लक्षण

मंकी पॉक्स ने भारत में दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्राय के अनुसार हाल ही में एक ऐसा पेशेंट भारत आया है, जो ऐसी कंट्री में था जहां पर मंकी पॉक्स की बीमारी फैली हुई है। मंकी पॉक्स जैसे लक्षण होने के कारण मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल टेस्ट किए जा रहे हैं और सभी तरह की जांच की जा रही हैं। मरीज को डेसिग्नटेड अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है।
रोगी से नमूने लिए गए हैं ताकि म्पॉक्स की उपस्थिति की पुष्टि की जा सके। मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला जा रहा है और संपर्क ट्रेसिंग चल रही है ताकि संभावित स्रोतों की पहचान की जा सके और देश के भीतर इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके। मरीज किस राज्य का है और किस देश से आया है या भारत आने के बाद किन लोगों से मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
