
मोदी महाराष्ट्र के चिमूर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि 370 को हमने जमीन में गाड़ने का काम किया है। एमवीए ने विकास में ब्रेक लगाने की पीएचडी की है। महाअघाड़ी मतलब भ्रष्टाचार के खिलाड़ी। कांग्रेस लटकाने और भटकाने में माहिर है। संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास का संकल्प है। महायुति सरकार तेज काम कर रही है। कांग्रेस पाकिस्तान के चाहे अनुसार काम कर रही है। विपक्ष देश को पीछे ले जाने का काम कर रहा है।
