Chhattisgarh

मनरेगा और आवास योजना के दस्तावेज जलाए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सर्वेश साहु ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे सरकारी योजनाओं के महत्वपूर्ण रिकार्ड जल गए। घटना के समय सरकारी कर्मचारी रिकार्ड की देखरेख कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button