ChhattisgarhPoliticsRegion
विधायक रिकेश का होली पर बड़ा ऑफर, हुड़दंगियों की खबर दो और 21 हजार इनाम पाओ

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मनाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता या कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता के नाम जारी संदेश में विधायक ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस अवसर पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इसे रोकने के लिए उन्होंने हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर अभियान शुरू किया है और सूचना देने वालों के लिए 21,000 के इनाम की घोषणा की है।







