विधायक देव ने किया 2 करोड़ 13 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 2 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। शहर में जलभराव की समस्यायों से निजात दिलाने नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत 15 वें वित्त मद अंर्तगत महारानी वार्ड में बंगीय समाज भवन से शहीद पार्क पुलिया तक आरसीसी नाला निर्माण लागत 45.75 लाख रुपए, महारानी वार्ड में हिंगलाजिन मंदिर से चांदनी चौक तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत 38.83 लाख रुपए, महारानी वार्ड एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड में चांदनी चौक से कोर्ट चौक तक स्ट्रीट लाइटिंग कार्य की आपूर्ति व स्थापना परीक्षण एवं चालू करने का कार्य लागत 49.99 लाख रुपए,दलपत सागर, लोकमान्य तिलक एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में आरसीसी नाला निर्माण कार्य लागत 26.99 लाख रुपए एवं कुशाभाऊ ठाकरे, लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड मे सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य लागत 52.07 लाख रुपए कुल लागत 2 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देव ने कहा कि 15 वें वित्त मद से शहर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गयी । यह महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। शहर को जलभराव से निजात दिलाने लगातार कार्य कर पुलिया निर्माण व नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में अधूरा ना रहे।
इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र पांडे,संजय विश्वकर्मा,लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद पितामह नायक, आलोक अवस्थी,नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, राधिका यादव,बंसती समरथ,आशा साहू, महामंत्री परेश बसेरा,मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, राजपाल कसेर, रोशन झा, आशुतोष पाल,आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं उप अभियंता के अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




