ChhattisgarhCrime

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Share

बालोद। अर्जुन्दा थाने क्षेत्र में नाबालिग का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोपी ने नाबालिग को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की। इंस्टाग्राम पर आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई थी। बात वीडियो कॉल तक पहुंची। आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। उसने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
इससे घबराकर नाबालिग ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button