ChhattisgarhCrime

खनिज विभाग ने की कार्यवाई दो पत्थर खदान सील, 7 हाइवा जब्त

Share

आरंग। आरंग क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा को जब्त किया है।
मंदिर हसौद में सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।
जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके कारण खदानों को सील कर दिया गया। सीजी एग्रो फार्म (विपिन अग्रवाल एवं के.सी. अग्रवाल), मंदिर हसौद और जय कुमार बजाज पर कार्रवाई की गई है। जांच में 7 हाइवा वाहन जब्त किए गए।
इनमे से एक वाहन में रेत भरा हुआ था और 6 वाहन गिट्टी भरे हुए थे। यह सभी गाड़ियां बिना वैध दस्तावेज के खनिज का परिवहन कर रहे थे। इससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था। विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button