होली के गानों, कपल रैंपवॉक के साथ महाराष्ट्र मंडल में मनाया गया मिलन समारोह

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई रोचक खेल आयोजित किए गए। मंडल के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली और होली के गीतों में खूब थिरके। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी व साहित्यकार पल्लवी गौर ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत नवरंग फिल्म से गीत अरे जा हट नटखट गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। इस गीत पर जहां रचना ठेंगड़ी और रीना बाबर की जोड़ी ने धमाल मचाया। वहीं देविका देशपांडे ने भी इसी गीत पर एकल प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्घ कर दिया। मंडल की युवा सदस्य श्रावणी मुकादम ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर किया गया। रंगोत्सव की रोचकता को बनाए रखने के लिए सबसे पहले म्यूजिकल गेम का आयोजन किया गया। सभी के लिए यह खेल नया और रोचक था। खेल को लेकर महिला और पुरुष सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि गेम में महिला और पुरुष के लिए अलग- अलग खेल था। म्यूजिक बजने के साथ सभी प्रतिभागी यानी महिला और पुरुष अलग-अलग राउंड में घूम रहे थे। म्यूजिक बंद होने के साथ एक नंबर बोला जाता। उसी नंबर के अनुसार प्रतिभागियों को जोड़ी बनानी पड़ती है, जो बच जाता वह गेम से बाहर हो जाता। इस खेल में महिला टीम में प्रथम भारती पसलोदकर और द्वितीय कीर्ति भिते रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर गौरी क्षीरसागर रहीं। वहीं पुरुष टीम में प्रथम रितेश बाबर, द्वितीय अमोध बाबर और तीसरे स्थान पर विनोद राखुंडे रहे। एक अन्य गेम हाउजी खेला गया। इसमें फुल हाउस में अजय पुराणिक और सृष्टि दंडवते विजेती रही।
गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति समिति का खास योगदान रहा। कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पसलोदकर, अजय पोतदार और अंकिता किरवई ने सभी से लिए म्यूजिकल रैंपवॉक की व्यवस्था कराई थी। जिसकी शुरुआत मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले और अंजलि काले से की गई। काले दंपती ने ‘गोरे रंग पे न इतना गुमान करज्.Ó गीत के साथ रैंपवॉक किया। इसके बाद क्रमश: मंडल की पूरी कार्यकारिणी ने एक के बाद एक रैंप वॉक किया।
