मिडिल स्कूल मित्र समूह ने होली मिलन में विद्यार्थी जीवन को किया याद

रायपुर। गवर्नमेंट स्कूल की वर्ष 1976 बेच के ‘मिडिल स्कूल मित्र समूह’ का होली मिलन समारोह महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया गया। मस्ती भरे होली मिलन समारोह में स्कूल के दिनों का मित्रों ने स्मरण कर एस्टर-दूसरे की खिंचाई की। इस बीच विभिन्न त्योहारों और स्कूलों की गतिविधियों को याद कर हंसी- मजाक के माहौल को और गति दी गई।
सुरुचिपूर्ण नाश्ते और ठंडाई के बीच 19 अप्रैल को शाम पांच बजे से महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसमें समूह के सभी सदस्यों के लिए सपत्नीक व बच्चों के साथ उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। इस मौके पर मित्र समूह के मुखिया भागचंद झाबक, सुधीर दुबे, दिनेश होतवानी, अवतार सिंह, शंकर नायडू, सुनील केडिया, मनोहर सोनी, प्रदीप सेठी, किशोर गनोदवाले, नरेश अग्रवाल, इंदर पंजवानी, रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक मित्र शामिल हुए। होली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए रविंद्र ठेंगड़ी ने आयोजन समिति के शंकर नायडू, सुधीर दुबे, भागचंद झाबक सहित सभी उपस्थित मित्रों का आभार व्यक्त किया।
