ChhattisgarhCrime

अधेड़ महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली गई थी।
रिंग रोड में शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने जानकारी मिली। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाने की है। महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का रक्त रंजित शव मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले रही है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। गले पर चोट के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम जांच करने पहुंची। इस सम्बन्ध में सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चिलम चौक में एक मटन दुकान के बाहर महिला की लाश होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और सायबर टीम मौके पर पहुंची है। घटना की जांच जारी है। प्रथम दृश्ट्या यह हत्या का मामला प्रतित हो रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button