ChhattisgarhRegion
एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे व अनामिका ने सम्हाला पदभार

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में नवनियुक्त भारसाधक सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे और डॉक्टर अनामिका सिंह ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर नगर निगम सचिवालय द्वारा प्रथम तल पर प्रशासनिक कार्य हेतु आबंटित कक्ष में श्री गणपति पूजन कर आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोच्यार के साथ अपना पदभार सम्हाल लिया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, एमआई सी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल सहित नव निर्वाचित वार्ड पार्षदगणों, पूर्व पार्षदगणों, विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों, महिलाओं, नवयुवकों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने नवनियुक्त एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे और डॉक्टर अनामिका सिंह को पदभार सम्हालने पर बुके प्रदत्त कर बधाई और शुभकामनायें दी।
