मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर सेवन कर जान दी
अकलतरा (जांजगीर-चांपा)। तीन दिन पहले घर से निकले एक युवक का शव उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे मिला। आधार कार्ड से उसके अकलतरा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी 34 वर्षीय रवि विश्वकर्मा होने की जानकारी मिली। मिली जानकारी के अनुसार रवि विश्वकर्मा 10 मार्च को जेल से रिहा होकर घर लौटा था. बताया जाता है कि बलौदा रोड़ पर पुराने रेलवे फाटक के पास पान मसाला बेच कर जीवन यापन करने वाले रवि के पास से पुलिस ने शराब जप्त की थी जिसमें कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। घर आने के दो तीन दिन बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान था । बताया जा रहा है कि जमानत अन्य कार्यों में उसके काफी पैसे लग गए थे। इसी बात को लेकर वह परेशान था। 5 अप्रैल को रवि घर से यह कहकर निकला कि वह पैसों का जुगाड़ करने जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। .सिविल लाइन थाने से 11 अप्रैल की सुबह उसके घरवालों को फोन पर सूचना दी कि रवि विश्वकर्मा की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम से जहर सेवन से मौत होने की आशंका जताई है। सिविल लाईन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर शव 11 अप्रेल को परिजनों को सौप दिया है । रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया ।







