ChhattisgarhRegion

27 और 31 को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

Share

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने रामनवमी (27 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च) के मौके पर मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही निगम क्षेत्र के सभी मांस – मटन दुकानों और बूचडख़ानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि धार्मिक आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि शहर में शांति और सौहार्द बना रहे। इस दौरान कहीं पर भी मांस और मटन की बिक्री करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button