ChhattisgarhRegion

भाठागांव रोड में बार – बार होने वाले पाईप लाईन लीकेज पर महापौर मीनल ने जताई नाराजगी

Share

रायपुर। बुधवार को महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भाठागांव मार्ग में बार – बार पाईप लाईन लीकेज होने को लेकर गहन नाराजगी जताते हुए पाईप लाईन लीकेज और गन्दे पानी की समस्या आने पर तत्काल स्थल पर लीकेज पाईप लाईन को बेहतर तकनीकी रूप से सुधार कर गड्ढा तत्काल बन्द करवाने के निर्देश दिए।ताकि इससे संभावित सड़क दुर्घटना की आशंका ना रहने पाए। इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश महापौर ने दिए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा और लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान और उप अभियंता श्री रमेश पटेल की उपस्थिति में भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्थल समीक्षा की और निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करवाकर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाना जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button