Madhya Pradesh

अमित क्लॉथ’ दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Share

बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा स्थित ‘अमित क्लॉथ’ नामक दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल टीम और बतौली पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, दमकल की सक्रियता की वजह से आग आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाके में फैलने से पहले ही बुझा दी गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button