ChhattisgarhCrime

ससुराल में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या, पत्नी ने कहा बहुत शराब पीता था

Share

कोरबा। जिले में एक राजमिस्त्री ने सुसराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिरत राम मरकाम (40)​​​​​​​ शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था। पत्नी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक फिरत राम मरकाम मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के बुढ़ना गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी और पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रहे है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button