छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 32 जिलाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई सूची में 32 जिलाध्यक्षों के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सक्रिय और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। संगठन ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। संगठन ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है, ताकि प्रत्येक जिले में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिल सके और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।









