Madhya Pradesh

सीहोर में पीएम ग्राम सड़क योजना का बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 किलोमीटर सड़क में डामर की जगह ‘काला तेल

Share

सीहोर के इछावर क्षेत्र के ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही 4 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही इस सड़क में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए ठेकेदार ने डामर की जगह काले तेल का उपयोग किया है, जिसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और संभावित मिलीभगत को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत होने वाला विकास भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button