Madhya Pradesh

शहडोल में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, महिला तस्कर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

शहडोल जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे अवैध कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गा कॉलोनी स्थित टेक्निकल ग्राउंड के पास रहने वाली कथित लेडी नशा तस्कर शबनम बी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 730 नग ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। शबनम बी पूर्व में भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाई जा चुकी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button