Chhattisgarh
कांकेर में अवैध सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की लकड़ी जब्त

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कापसी वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपली में छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों के ठिकानों से कुल 254 नग सागौन चिरान और लट्ठे बरामद किए गए, जिनका आयतन 7.549 घन मीटर और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 5 लाख 13 हजार रुपये बताया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने की चेतावनी दी है।







