बस्तर में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 34 सिलेंडर जब्त

ईरान में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है और कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर एलपीजी की कालाबाजारी कर रहे हैं। इसी बीच बस्तर जिला प्रशासन ने गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए हैं। खाद्य विभाग की टीम को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध गैस भंडारण की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन के घर पर छापेमारी की, जहां निरीक्षण के दौरान 24 घरेलू और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले 3 रिफिलिंग पाइप भी जब्त किए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का फायदा उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की कोशिश कर रहे हैं, और ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।







