Chhattisgarh

केशला गांव में बड़ा हादसा हाईटेंशन लाइन से लगी आग, तेंदूपत्ते से भरा ट्रक जलकर खाक

Share

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki के केशला गांव में तेंदूपत्ते से लदा एक ट्रक हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने के बाद भीषण आग की चपेट में आ गया, जिसमें लाखों रुपये मूल्य का तेंदूपत्ता और पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, अडमागोंदी गांव के तेंदूपत्ता फड़ से स्वराज माजदा वाहन में बोरे लादकर इसे डोंगरगांव ले जाया जा रहा था, तभी केशला गांव में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने तेंदूपत्ते की बोरियों को आग पकड़ाई, जिसके बाद आग तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। इस दौरान वाहन में चालक समेत 6 लोग मौजूद थे, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। चालक ने जलते हुए वाहन को आबादी से दूर ले जाकर रोकने की कोशिश भी की और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया, जबकि वाहन मालिक राजनांदगांव के ठेकेदार योगेश कोटक को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button