Chhattisgarh

महिला शक्ति टीम मैदान में बलौदाबाजार में मनचलों पर कसेगा शिकंजा

Share

बलौदाबाजार में अब राह चलते युवतियों और महिलाओं को छेड़ना मनचलों को भारी पड़ सकता है। एसपी भावना गुप्ता ने शिकायत मिलने के बाद महिला शक्ति टीम का गठन किया है और उन्हें वाहन भी प्रदान किए गए हैं, ताकि यह टीम स्कूल-कॉलेजों सहित सड़कों पर अपनी दोपहिया वाहन से पेट्रोलिंग कर सके, मनचलों पर कार्रवाई करे और यातायात व्यवस्था को भी संभाले। बलौदाबाजार में अक्सर स्कूल और कॉलेज के समय तीन सवारी मोटरसाइकिल सवार मनचलों की बाढ़ आ जाती थी, जिससे एक्सीडेंट का खतरा रहता था और हाल ही में इसी क्रम में एक युवा इंजीनियर की मौत भी हुई थी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एसपी भावना गुप्ता ने महिला शक्ति टीम का गठन किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button