ChhattisgarhMiscellaneous

मोदी परिवार के खिलाफ टिप्पणी महिला मोर्चा करेगी प्रदर्शन

Share

रायपुर। दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कल भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेशभर की महिला कार्यकर्ता जुटेंगी।
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है। इसके खिलाफ में कल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से बीटीआई ग्राउंड में रैली निकली जाएगी। इसमें प्रदेशभर से भाजपा की महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी । रैली में महिलाएं काली साड़ी या दुपट्टा और काले सिंबल के साथ विरोध जताएंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button