Madhya Pradesh
महिला कांग्रेस का रसोई संसद प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ भोपाल में जोरदार चेतावनी

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने महंगाई और महिलाओं के हितों के प्रति बजट न होने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई संसद लगाई और खाली थाली, गैस चूल्हा, घरेलू गैस सिलेंडर और कढ़ाई लेकर विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महिलाओं और रसोई हितैषी बजट नहीं आया तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव किया जाएगा। रीना सेतिया ने कहा कि 400 रुपये का गैस सिलेंडर अब 1000 रुपये में मिल रहा है, आटा 8-10 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50 रुपये हो गया है, और तेल भी महंगा हो गया है, जिससे घर के बजट पर गंभीर असर पड़ा है।







