Chhattisgarh

महाशिवरात्रि विशेष महाकालेश्वर मंदिर में रातभर चला अभिषेक और पूजन

Share

महाशिवरात्रि की पावन रात उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का चार प्रहर का महापूजन और अभिषेक विधि-विधान से संपन्न हुआ। रात 10:30 बजे से प्रारंभ हुए पूजन में 11 ब्राह्मणों ने एकादश-एकादशनीरुद्रपाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक किया। इसके बाद पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल—से अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण कराए गए तथा सप्तधान्य अर्पित किए गए। भगवान महाकाल को 3 क्विंटल फूलों से सजे भव्य पुष्प मुकुट (सेहरा) से अलंकृत किया गया। रात्रि 12 बजे विशेष भस्म आरती का आयोजन होगा, जो वर्ष में एक बार दिन के समय संपन्न होती है, इसके पश्चात भोग आरती और शिव नवरात्रि का पारणा किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और अब तक 4 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के होटल और लॉज पहले से ही पूर्ण रूप से बुक हैं, जिससे भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह महापर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button