ChhattisgarhMiscellaneous
मध्य रात्रि बस्तर में भूकंप के झटके

जगदलपुर। जगदलपुर सहित बस्तर के कई क्षेत्र में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे यहाँ के लोग दहशत में आ गए। इन झटकों से किसी तरह की हानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। नैशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात 11.31 बजे आए भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट था। जमीन में 5 किमी नीचे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। झटके थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भूकंप के लिहाज से सुरक्षित क्षेत्र माने जाने के कारण भूवैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर हैं।







