ChhattisgarhRegionSports

छग पुलिस के माधुरी बनी स्ट्रांग वूमेन छग

Share

रायपुर। चंदू लाल साहू की स्मृति में 7 वी छग पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन लाखे नगर पुरानी बस्ती में किया गया। छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में छग पुलिस की माधुरी सोनवानी स्ट्रांग वूमेन एवं पावर लिफ्टिंग में अंजना सिंह मनेंद्र गढ़ की 74 साल की कमला देवी मांगतानी मास्टर वर्ग में स्ट्रांग वूमेन बनी। जबकि पुरुष वर्ग में दल्ली राजहरा के सागर यादव स्ट्रांग मेन पर कब्जा जमाया। सब जूनियर वर्ग में आशीष यादव रायपुर को स्ट्रांग मेन का खिताब दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्राह्मण पारा वार्ड के अजय साहू एवं प्रोटीन विला के डायरेक्टर दुर्गेश साहू ने सभी विजयी खिलाड़ी प्रथम 4000, द्वितीय 3000, तृतीय 2500 नगद राशि एवं मेडल से सम्मानित किया गया। सभी स्ट्रांग मेन वूमेन को प्रोटीन विला के तरफ से आकर्षक कप के साथ 1500 नगद ईनाम भी दिया गया। कुल टोटल 2 लाख रुपए कैश बांटे जो अब तक छग में पहली बार इतनी राशि पावर लिफ्टर को मिला।
प्रतियोगिता में सभी प्रथम विजयी खिलाड़ी 1 से 4 अप्रैल को आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आगरा में भाग लेंगे। विजयी एवं चयनित खिलाड़ी इस प्रकार से है – आशीष निषाद, देवेंद्र चौरका, नरेंद्र निषाद, यस सोनी, वेदान्त साहू, हिमांशु सागर यादव, सत्यजीत पृष्टि, रोहन तिवारी, जय नारायण अग्रवाल, योगेंद्र साहू रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव ऐश्वर्य ताम्रकार ने किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button