LPG Price Cut : महीने के पहले ही दिन आई अच्छी खबर, 72 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

LPG Price Cut : मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज में आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिए गए हैं।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटे – 1 जून 2024 को नए दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 69.50 रुपए तक कम कर दिये हैं। दिल्ली में दाम अब 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 72 रुपए तक कम हुए। अब यहां सिलेंडर 1787 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 69.50 रुपए कम होकर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का हो गया है।
घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।
