Politics

छत्तीसगढ़ के लोकसभा में 11 सीटों पर खिलेगा कमल : सिंहदेव

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही है। बस्तर दौरे के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धमतरी के घड़ी चौक में रुके थे, जहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया।

दरअसल, मीडिया को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उनका मै बखूबी निर्वहन करूंगा। साथ ही आने वाले लोकसभा में प्रदेश के सभी 11 सीटों पर कमल खिलेगी। वहीं भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर कहा कि समय के हिसाब से धीरे-धीरे बदलाव किया जाएगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दो दिवसीय दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की बैठक थी, जहांराष्ट्रीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की। संगठनात्मक रूप से आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीतियां बनी है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि सभी विषयों पर चर्चा हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button