ChhattisgarhRegion

बस्तर सांसद के पैतृक ग्राम में 21 पवित्र नदियों के जल से हुआ बजरंगबली का जलाभिषेक

Share

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप के पैतृक गृहग्राम कुम्हरावंड-झरनीगुड़ा के गृह निवास में आयोजित ‘श्रीराम भक्त हनुमानजी’ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज गुरूवार काे वैदिक विद्वानों के सानिध्य में ‘मूर्ति अधिवास’ एवं विशिष्ट पूजन विधान संपन्न हुआ।
सांसद महेश कश्यप ने अपने परिवार के साथ मिलकर बस्तर की जीवनदायिनी और प्राचीन इंद्रावती नदी के जल सहित देश की कुल 21 पवित्र नदियों के जल से प्रभु बजरंगबली की नव स्थापित प्रतिमा का महा जलाभिषेक किया । सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नदियों के पवित्र जल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हो रहे इस अनुष्ठान ने मन को असीम शांति प्रदान की है। उन्होंने महाबली हनुमानजी के श्रीचरणों में समस्त अंचलवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और बस्तर की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता उपस्थित होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सांसद महेश कश्यप का प्रभु हनुमानजी के प्रति यह अनन्य समर्पण उनके बाल्यकाल से ही रहा, उन्होंने शुरुआत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में नगर स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठन में सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में मंदिरों की नींव रखने और सनातन संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाई। अपने पैतृक निवास में भव्य हनुमान मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा l अनुष्ठान के दौरान प्रतिमा को विभिन्न पवित्र द्रव्यों में अधिवास कराकर जागृत किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button