Madhya Pradesh

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई जबलपुर में रिश्वत लेते जल विभाग अधिकारी गिरफ्तार

Share

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री वी.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी से शिकायत मिली थी कि वह किसी कार्य की अनुमति और योजनाओं से जुड़े काम के एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ने गोपनीय जांच के बाद ट्रैप ऑपरेशन किया और जैसे ही सिद्दीकी ने तयशुदा 20 हजार रुपये लिए, 12 सदस्यीय टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई तुरंत पूरी की गई। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई की गई है, और आगे की जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button